एक संत थे। उनके कई शिष्य उनके आश्रम में रहकर अध्ययन करते थे। एक दिन एक महिला उनके पास रोती हुए आई और बोली, ‘बाबा, मैं लाख प्रयासों के बाद भी अपना मकान नहीं बना पा रही हूं। मेरे रहने का कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। मैं बहुत अशांत और दु:खी हूं। कृपया मेरे मन को शांत करें।’

उसकी बात पर संत बोले, ‘हर किसी को पुश्तैनी जायदाद नहीं मिलती। अपना मकान बनाने के लिए आपको नेकी से धनोपार्जन करना होगा, तब आपका मकान बन जाएगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।’ महिला वहां से चली गई।

इसके बाद एक शिष्य संत से बोला, ‘बाबा, सुख तो समझ में आता है लेकिन दु:ख क्यों है? यह समझ में नहीं आता।’

उसकी बात सुनकर संत बोले, ‘मुझे दूसरे किनारे पर जाना है। इस बात का जवाब मैं तुम्हें नाव में बैठकर दूंगा।’ दोनों नाव में बैठ गए। संत ने एक चप्पू से नाव चलानी शुरू की। 

एक ही चप्पू से चलाने के कारण नाव गोल-गोल घूमने लगी तो शिष्य बोला, ‘बाबा, अगर आप एक ही चप्पू से नाव चलाते रहे तो हम यहीं भटकते रहेंगे, कभी किनारे पर नहीं पहुंच पाएंगे।

उसकी बात सुनकर संत बोले, ‘अरे तुम तो बहुत समझदार हो। यही तुम्हारे पहले सवाल का जवाब भी है। अगर जीवन में सुख ही सुख होगा तो जीवन नैया यूं ही गोल-गोल घूमती रहेगी और कभी भी किनारे पर नहीं पहुंचेगी। 

जिस तरह नाव को साधने के लिए दो चप्पू चाहिए, ठीक से चलने के लिए दो पैर चाहिए, काम करने के लिए दो हाथ चाहिए, उसी तरह जीवन में सुख के साथ दुख भी होने चाहिए।

जब रात और दिन दोनों होंगे तभी तो दिन का महत्व पता चलेगा। जीवन और मृत्यु से ही जीवन के आनंद का सच्चा अनुभव होगा, वरना जीवन की नाव भंवर में फंस जाएगी।’ संत की बात शिष्य की समझ में आ गई।

Related Posts:

  • अतिथि देवो भवः !!! 🌻अतिथि सत्कार का सुखः संकट में फंसे कबूतर परिवार ने प्राण देकर एक हिंसक बहेलिए का जीवन सुधारा- महाभारत की नीति कथा🌻🌻अतिथि सत्कार का सुखः संकट में फंसे कबूतर परिवार ने प्राण देकर एक हिंसक बहेलिए का जीवन सुधारा- महाभारत की नीति कथा🌻🌻जंगल में एक बहेलिया शिकार कर रहा था. बहेलिया होने के कारण पशुओं से दया दिखाने का तो सवाल ही नहीं था, मनुष्… Read More
  • You can become great if you do ...बहुत समय पहले की बात है , एक राजा को उपहार में किसी ने बाज के दो बच्चे भेंट किये । वे बड़ी ही अच्छी नस्ल के थे , और राजा ने कभी इससे पहले इतने शानदार बाज नहीं देखे थे। राजा ने उनकी देखभाल के लिए … Read More
  • हमें हमेशा अपनी वर्तमान योग्यताओं का सही आंकलन करके ही कुछ बोलना और करना चाहिएबहुत समय पहले की बात है हिमालय के जंगलों में एक बहुत ताकतवर शेर रहता था . एक दिन उसने बारासिंघे का शिकार किया और खाने के बाद अपनी गुफा को लौटने लगा. अभी उसने चलना शुरू ही किया था कि एक सियार उसके सामने दंडवत करता हुआ उसके गुण… Read More
  • Keep Live your hopes!!!🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥रात का समय था, चारों तरफसन्नाटा पसरा हुआ था , नज़दीकही एक कमरे मेंचार मोमबत्तियां जलरही थीं। एकांत पा करआज वे एक दुसरे से दिल की बात कररही थीं।🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥पहली मोमबत्ती बोली,” मैं शांति हूँ ,पर मुझे लग… Read More
  • How a poor boy became billionaire !!!एक बार की बात है किसी शहर में एक लड़का रहता था जो बहुत गरीब था।मेंहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से 2 वक्त का खाना जुटा पाता ।एक दिन वह किसी बड़ी कंपनी में चपरासी के लिए इंटरव्यू देने गया ।बॉस ने उसे देखकर उसे काम दिलाने का भरो… Read More

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive

Translate Language

Popular Posts

click on