एक नगर के राजा ने यह घोषणा करवा दी कि कल जब मेरे महल का मुख्य दरवाज़ा खोला जायेगा..

तब जिस व्यक्ति ने जिस वस्तु को हाथ लगा दिया वह वस्तु उसकी हो जाएगी..

इस घोषणा को सुनकर सब लोग आपस में बातचीत करने लगे कि मैं अमुक वस्तु को हाथ लगाऊंगा..

कुछ लोग कहने लगे मैं तो स्वर्ण को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग कहने लगे कि मैं कीमती जेवरात को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग घोड़ों के शौक़ीन थे और कहने लगे कि मैं तो घोड़ों को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग हाथीयों को हाथ लगाने की बात कर रहे थे, कुछ लोग कह रहे थे कि मैं दुधारू गौओं को हाथ लगाऊंगा..

कल्पना कीजिये कैसा
अद्भुत दृश्य होगा वह !!

उसी वक्त महल का मुख्य दरवाजा खुला और सब लोग अपनी अपनी मनपसंद वस्तु को हाथ लगाने दौड़े..

सबको इस बात की जल्दी थी कि पहले मैं अपनी मनपसंद वस्तु को हाथ लगा दूँ ताकि वह वस्तु हमेशा के लिए मेरी हो जाएँ और सबके मन में यह डर भी था कि कहीं मुझ से पहले कोई दूसरा मेरी मनपसंद वस्तु को हाथ ना लगा दे..

राजा अपने सिंघासन पर बैठा सबको देख रहा था और अपने आस-पास हो रही भाग दौड़ को देखकर मुस्कुरा रहा था..

उसी समय उस भीड़ में से एक छोटी सी लड़की आई और राजा की तरफ बढ़ने लगी..

राजा उस लड़की को देखकर सोच में पढ़ गया और फिर विचार करने लगा कि यह लड़की बहुत छोटी है शायद यह मुझसे कुछ पूछने आ रही है..

वह लड़की धीरे धीरे चलती हुई राजा के पास पहुंची और उसने अपने नन्हे हाथों से राजा को हाथ लगा दिया..

राजा को हाथ लगाते ही राजा उस लड़की का हो गया और राजा की प्रत्येक वस्तु भी उस लड़की की हो गयी..
.
.
जिस प्रकार उन लोगों को राजा ने मौका दिया था और उन लोगों ने गलती की..

ठीक उसी प्रकार ईश्वर भी हमे हर रोज मौका देता है और हम हर रोज गलती करते है..

हम ईश्वर को पाने की बजाएँ
ईश्वर की बनाई हुई संसारी वस्तुओं
की कामना करते है और
उन्हें प्राप्त करने के लिए यत्न करते है

पर हम कभी इस बात पर विचार नहीं करते कि यदि ईश्वर हमारे हो गए तो उनकी बनाई हुई प्रत्येक वस्तु भी हमारी हो जाएगी..

ईश्वर को चाहना और
ईश्वर से चाहना..
दोनों में बहुत अंतर है

Related Posts:

  • जो पूजे नित्य शिवजी का यह रूप, पावे सुख-सौभाग्य अनूप -- शिवपुराण से🌻जो पूजे नित्य शिवजी का यह रूप, पावे सुख-सौभाग्य अनूप -- शिवपुराण से🌻🌻देवाधिदेव शिवशंकर का अर्धनारीश्वर रूप, जो इस चराचर जगत् की उत्तपत्ति का कारण है, का आश्रय लेने से मनुष्य के सकल मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि इसने पर… Read More
  • भगवान को वश में करने का ये सरल उपाय🌻भगत के वश में हैं भगवान🌻🌷एक गांव में एक पंडित जी भागवत कथा सुनाने आए। पूरे सप्ताह कथा वाचन चला। पूर्णाहुति पर दान दक्षिणा की सामग्री इक्ट्ठा कर घोडे पर बैठकर पंडितजी रवाना होने लगे। गांव के धन्ना जाट ने उनके पांव पकड लिए।… Read More
  • Inspirational and Motivational Quotesजितना बड़ा "प्लाट" होता है उतना बडा "बंगला" नही होताजितना बड़ा "बंगला" होता है उतना बड़ा "दरवाजा" नही होताजितना बड़ा "दरवाजा" होता है उतना बड़ा "ताला" नही होताजितना बड़ा "ताला" होता है उतनी बड़ी "चाबी" नही होती ।परन्तु "चाबी"… Read More
  • जानिए हमें कब और क्या बोलना चाहिए🌻“एक बार एक किसान ने अपने पडोसी को गुस्से में भला बुरा कह दिया, पर जब बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह एक संत के पास गया| उसने संत से अपने शब्द वापस लेने का उपाय पूछा|संत ने किसान से कहा , ” तुम खूब सारे पंख इकठ्ठा क… Read More
  • बदल सकता है घर के ग्रह दोष🌻बदल सकता है घर के ग्रह दोष🌻1. प्रभु ने आपके भाग्य में जो लिख दिया है उसे कोई टाल नहीं सकता, मगर ईर्ष्या रूपी रोग आपके सुखों को भगा कर ले जाता है।2. जीने की कला संत-महापुरुष सिखाते हैं। जैसी आपकी खुराक होगी-वैसा शरीर। जैसा … Read More

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive

Translate Language

Popular Posts

click on