स्किन के लिए फायदेमंद
1-टैन स्किन और डार्क सपॉट को कम करना
सरसों के तेल से गर्मियों में होने वाली स्किन टैन और आंखों पर पड़ने वाले डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।इसके लिए आप सरसों के तेल में बेसन,दही और कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फेस मास्क को 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगा कर रखे,उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धूल लें। इस मास्क को हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं।
2-स्किन का लाइट करना
सरसों के तेल में नारियल के तेल को मिलाकर फेस की 5 से 6 मिनट सर्कल में चहेरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद वाइप से या गीली रूई से चेहरे को साफ करें। इस मसाज से चेहरे का ब्लड़ सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन का कलर भी लाइट होता है।
3-प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में
सरसों के तेल में विटामिन की मात्रा ज़्यादा होने की वजह से चेहरे के लिए प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है। हल्का तेल और विटामिन ई होने की वजह से बाहरी धूप और अल्ट्रावॉयलेट रेज और प्रदूषण से बचाता है। विटामिन ई एजिंग और झुर्रियों को कम करता है।
4-रैशेज (फुन्सी) और इन्फेक्शन को कम करना
सरसों का तेल एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-फंगल होने की वजह से रैशेज और स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोज खाने या चहेरे पर सरसों का तेल यूज करते है तो यह स्किन में होने वाली ड्रायनेस,डलनेस और जलन को खत्म करता है। सरसों के तेल से बॉडी मसाज करने से चमक और स्किन साफ हो जाती है। बॉडी में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन और इन्फेक्शन के लिेए भी काफी फायदेमंद है।
