Showing posts with label hair fall solution. Show all posts
Showing posts with label hair fall solution. Show all posts
1-झड़ते बाल और स्कैल्प के लिए
 
सरसों के तेल में काफी विटामिन होते है जो आपके झड़ते बाल,गंजेपन जैसी समस्याओं के साथ दोमुंहे और रूखे बालों के लिए भी फायदेमंद है। स्कैल्प में इन्फेक्शन होने पर फंगल ग्रोथ को रोकता है और हाइड्रेटिड रखता है। सरसों के तेल को लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि सरसों ,बादाम नारियल,ऑलिव और बादाम के तेल को साथ मिलाकर सिर में 15 से 20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद 2 या 3 घंटे बाद सिर को धो दें। इससे आपके बाल हेल्दी,लंबे और मुलायम रहेंगे।
 
2-सर्दी और खांसी के लिए 
 
यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें अक्सर खांसी या गले में बलगम की शिकायत रहती है। इसके लिए आप एक चम्मच सरसों के तेल में कपूर मिक्स करके छाती 
पर लगाएं। साथ ही, जल्दी आराम के लिए तेल की स्टीम ले सकते है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल और उसमें जीरा डालकर उबालें और उससे स्टीम लें। इस  स्ट्रांग अरोमा सरसों के तेल से आपकी श्वास नली खुल जाएंगी और खासी या कोल्ड से बनने वाली बलगम को खत्म कर देगा।
 
3-मलेरिया से बचने के लिए
 
मच्छरों से बचने के लिए रात में सोने से पहले सरसों का तेल शरीर पर लगाएं। इससे मच्छर नहीं काटेंगे,खासकर मलेरिया होने का खतरा  नहीं रहेगा।

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive

Translate Language

Popular Posts

click on